फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Passenger found dead in train toilet

Mirzapur News: ट्रेन के शौचालय में मृत अवस्था में मिला यात्री

Mon, 30 Sep 2024 03:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Passenger found dead in train toilet
चुनार। टाटानगर से जम्मू तवी जा रही मूरी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के शौचालय में रविवार को सुबह एक यात्री का शव मिलने से अन्य यात्रियों में खलबली मच गई। यात्री का टिकट कन्फर्म नहीं था। वह ट्रेन के स्लीपर कोच के एस-फोर में यात्रा कर रहा था और रेनूकूट से जम्मू तवी जा रहा था।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर निवासी शंकर दास (62) रेनूकूट रेलवे स्टेशन से जम्मू तवी जाने के लिए ट्रेन में बैठे। राबर्ट्सगंज से ट्रेन आगे बढ़ने पर सीट से उठकर दरवाजे की ओर गए, लेकिन काफी देर तक वे वापस नहीं लौटे। इस बीच कोच के अन्य यात्री शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। लगभग सवा घंटे तक दरवाजा नहीं खुला तो किसी यात्री ने आरपीएफ चुनार को इसकी सूचना दी। इसके बाद ट्रेन चुनार स्टेशन पर सुबह 7:40 बजे पहुंचते ही आरपीएफ व जीआरपी ने ट्रेन में जाकर शौचालय का दरवाजा तोड़वाया। शौचालय में एक यात्री मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। बाद में शव को शौचालय से बाहर निकाला गया। तलाशी लेने पर यात्री के पास से आधार कार्ड व मोबाइल फोन मिला। आधार कार्ड से उसकी पहचान जम्मू कश्मीर निवासी शंकर दास के रूप में हुई। मोबाइल फोन से उसके परिजनों को सूचना दी गई। आरपीएफ के निरीक्षक मोहम्मद सालिक ने बताया कि किसी यात्री ने फोन कर सूचना दी कि शौचालय का दरवाजा सवा घंटे से बंद है और खुल नहीं रहा है। इसके बाद चुनार जंक्शन पर ट्रेन रुकने के बाद शौचालय का दरवाजा तोड़वाकर शव को बाहर निकाला गया। मृत व्यक्ति के परिजन को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed