{"_id":"634b0c605401955c4a3328c9","slug":"passenger-dies-while-traveling-in-train-mirzapur-news-vns679244876","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सफर के दौरान यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में सफर के दौरान यात्री की मौत
विज्ञापन
मुंबई लोक मान्य तिलक टर्मिनल से सफर कर रहे एक यात्री की शुक्रवार की शाम ट्रेन के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मिर्जापुर स्टेशन पर गाड़ी पहुंचने पर आरपीएफ व जीआरपी ने डॉक्टर बुलाकर जांच कराई तो पता चला कि यात्री की मौत हो चुकी है।
आसाम के विश्वनाथ सरिया जिला के बालीसंग थाना क्षेत्र के धूली ढौखारी निवासी तेग बहादुर (31) पुत्र नर बहादुर अपने चचेरे भाई मनोज प्रधान के साथ लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन से मुंबई काम करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में तेग बहादुर की तबीयत खराब हो गई। सूचना रेलवे के स्टाफ को दी गई। उपचार के लिए मिर्जापुर स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी को सूचना दी गई कि एक यात्री अचेत है। मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर डॉक्टर ने जब उनकी जांच की तो तेग बहादुर की मौत हो चुकी थी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चचेरे भाई ने बताया कि तेग बहादुर खाना खाने के बाद सोए हुए थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि कहीं वे जहरखुरानी के शिकार तो नहीं हो गए। जीआरपी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि एक यात्री के अचेत होने की सूचना मिली थी। डॉक्टर ने जांच की तो यात्री की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा।