फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   park

अटल पार्क से दूर होगी खंदवा नाला क्षेत्र की गंदगी

Sat, 04 Jan 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
park
मिर्जापुर। नगर के पर्यावरण को शुद्ध रखने और आबोहवा को बेहतर बनाने के लिए नगर में अमृत योजना के तहत सात पार्क बनाने का प्रस्ताव किया गया है। इसमें सबसे प्रमुख पार्क है अटल पार्क जो नगर के खंदवा नाला वार्ड में बनाया जाएगा। इसके पहले इस जगह पर कूड़े का ढेर होता था लेकिन अब इसे पार्क में तब्दील करने की योजना है। इससे इस वार्ड के दिन भी बहुरेंगे और लोग कूड़े की बदबू की जगह फूलों की खुशबू का आनंद लेंगे।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत दो करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से इस जगह का कायाकल्प किया जाएगा। इसके साथ ही नगर के अन्य जगहों पर भी पार्क निर्माण प्रस्तावित है। अमृत योजना के तहत ही पांच करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से इन सभी पार्कों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें से कई पार्क ऐसे हैं जो पार्क बने हैं लेकिन उजाड़खंड हैं। इसमें पक्की सराय स्थित इंदिरा पार्क भी शामिल है।
विज्ञापन

पहले इस जगह पर नगर पालिका का कूड़ा डंप होता था। बाद में स्थानीय नागरिकों के प्रयासों से यहां के कूड़े के ढेर को हटवाकर वहां पर पार्क का निर्माण कराया गया। शुरू में तो यह पार्क काफी खुशनुमा होता था लेकिन वर्तमान में यह उजाड़ खंड बना हुआ है। अमृत योजना के तहत इस पार्क का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके अलावा आवास विकास कालोनी में रानी झांसी पार्क, घोड़े शहीद में महावीर पार्क, शहीद पार्क व अन्य इसी प्रकार के पार्कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन जिम व पाथवे भी बनेेगा
मिर्जापुर। अटल पार्क में पर्याप्त सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इस पार्क में परंपरागत रूप से हरियाली व फूल- पौधों के अतिरिक्त युवाओं के लिए ओपन जिम, पाथ वे व झूला के साथ अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। टेंडर होने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। कहा जा रहा है कि इस पार्क के बनने से आसपास के युवाओं को काफी सहूलियतें होंगी।

सभी पार्कों के प्रस्ताव हो चुके हैं। टेंडर के साथ ही काम शुरू कराया जाएगा। हालांकि यह काम कोई और करेगा लेकिन होगा नगर पालिका के ही माध्यम से। इन पार्कों के बन जाने से नगर का पर्यावरण भी कुछ संरक्षित होगा।
- मनोज जायसवाल, नगर पालिकाध्यक्ष, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed