{"_id":"5eb9751b8ebc3e9036453ccb","slug":"panic-among-villagers-after-corona-positive-person-found-in-village-mirzapur-news-vns5243798197","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेवां मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेवां मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
पड़री। सिटी विकास खंड महेंवा के मड़ईपर गांव में रविवार को कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से ग्रामीणों में दूसरे दिन सोमवार को हड़कंप मचा रहा। हालांकि युवक बस्ती से दूर देवरी ग्राम सभा के दतरिया स्थित पाही पर अपना ठिकाना बनाए हुए था। सुबह और शाम वह भोजन करने के लिए घर आता रहा। चर्चा है कि सुबह घर भोजन करने के बाद वह गांव में कुछ लोगों के साथ दोपहर बैठकर ताश पत्ता आदि भी खेलता रहा।
कोरोना मरीज पाए जाने पर सिटी विकास खंड के महेंवा गांव को सेनिटाईज्ड किया गया। सोमवार को पहुंची टीम ने नयेपुरवां, मड़ईपर गांव का भ्रमण करते हुए प्रमुख रास्ते व घरो पर दवाओं का छिड़काव किया गया। आसपास के सटे गांवो में दवा का छिड़काव न किए जाने से ग्रामीणो में रोष है। ग्रामीणो का कहना है कि कोरोना मरीज कोटेदार के यहां राशन आदि लेने के लिए भी आया हुआ था।
गांव में प्रवेश रास्ते को किया सीलपड़री। महेवां गांव के मड़ईपर बस्ती में कोरोना मरीज पाए जाने पर रविवार को ही गांव में प्रवेश के रास्ते को सील कर दिया गया था। सोमवार को पुलिस का कड़ा पहरा रहा। प्रत्येक आने-जाने वालो पर विशेष नजर रही। ग्राम प्रधान छबिले यादव का कहना है कि गांव में बाहर से आने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। थानाध्यक्ष पड़री मंजय सिंह ने बताया कि गांव में आने जाने-वाले मार्ग को बैरियर लगाकर कड़ा पहरा बैठा दिया गया है। जब तक गांव हॉटस्पॉट में रहेगा, तब तक यहां कड़ी चौकसी रहेगी।