{"_id":"e050ebf4f45d725851eb9c23cbe90c2c","slug":"panchayat-president-vote-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत अध्यक्ष का मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत अध्यक्ष का मतदान आज
ब्यूरो/ अमर उजाला मिर्जापुर
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट में तैयारी हो गई।
विज्ञापन
पूर्वाह्न 11 से तीन बजे तक चलने वाले इस चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के
लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए हैं।
पूरा कलेक्ट्रेट परिसर तो छावनी में तब्दील रहेगा ही आसपास के इलाके में भी पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं कर सके। बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में होगा।
चुनाव मैदान में सपा से पारो यादव, बसपा की प्रमिला सिंह के बीच आमने सामने टक्कर हो रही है जबकि बसपा समर्थित एक निर्दल प्रत्याशी नीलम सिंह भी चुनावी मैदान में हैं। पूर्वाहन 11 से तीन बजे तक चलने वाले इस मतदान के दौरान 44 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।
इसी दिन शाम तक मतगणना कर परिणाम को घोषित कर दिया गया। चुनाव को लेकर एक दिन पूर्व पूरे जिले मेें प्रतिष्ठा परक पद के लिए चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
कोई इसे सत्ताबल का तो कोई इसे धन बल का चुनाव बता रहा था। चट्टी चौराहों पर हो रही चुनावी चर्चा में लोगों का कहना था कि इसी चुनाव पर आगामी विधान सभा चुनाव की बिशात भी बिछेगी।