{"_id":"58a743bd4f1c1b931ad84f47","slug":"out-of-the-two-contenders-mjwan-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझवां सीट के दो दावेदार हुए बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझवां सीट के दो दावेदार हुए बाहर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को हुई। नामांकन पत्रों की जांच के बाद मझवां के दो प्रत्याशी रमेश कुमार और जगदीश के पर्चे को खारिज कर दिए गए। दोनों ने अधूरा शपथपत्र जमा किया था। मझवां विधानसभा में अब 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
छानबे विधानसभा सीट से आरओ एसडीएम लालगंज लल्लन राम ने बताया कि जांच के बाद सभी दस पर्चे वैध पाए गए हैं। जांच के दौरान एआरओ तहसीलदार लालगंज रामजीत मौर्य और बीडीओ हलिया रामचंद्र मौर्य मौजूद रहे। मिर्जापुर विधानसभा सीट से आरओ व नगर मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सभी 20 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। इस दौरान एआरओ तहसीलदार सदर आरपी सिंह और बीडीओ सिटी घनश्याम प्रसाद मौजूद रहे।
मझवां विधानसभा सीट के लिए आरओ व एसडीएम सदर गुलाबचंद्र राम ने बताया कि दो प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हुए। इस दौरान एआरओ सुरेंद्र कुमार बाजपेयी ओर भावना यादव आदि मौजूद रहे। चुनार विधानसभा सीट से आरओ एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि चुनार विधानसभा में सभी 12 प्रत्याशियों के पर्चे वैध हैं। इस दौरान एआरओ तहसीलदार चुनार महात्मा सिंह और बीडीओ राजगढ़ सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मड़िहान विधानसभा सीट के आरओ व एसडीएम मड़िहान चंद्रपाल तिवारी ने बताया कि जांच के बाद सभी 14 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। एआरओ ओम प्रकाश पांडेय, बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।जांच के दौरान प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ कलेक्ट्रेट के आसपास लगी रही। लोग परिणाम जानने के लिए उत्सुक रहे। इसको नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सु्रक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।