फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Only BJP fights for the interests of traders

भाजपा ही लड़ती है व्यापारियों के हितों की लड़ाई

Thu, 25 Nov 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Only BJP fights for the interests of traders
भारतीय जनता पार्टी सदैव व्यापारियों के हितों के लिए लड़ाई लड़ी है। हमारे व्यापारी संगठन की मजबूती का आधार हैं। वे आगे आए अपनी समस्या बताएं सरकार समाधान के लिए तत्पर है। यह कहना है प्रदेश के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग विभाग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का। वे बृहस्पतिवार को लाल डिग्गी स्थित लायंस स्कूल में आयोजित मंडलीय व्यापारी सम्मेलन मेें बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार अब खुदरा बाजार के श्रमिकों एवं व्यवसायियों को एमएसएमई से जोड़ रही है। अभी तक यह सुविधा नहीं थी। इसके लिए यदि विभाग में जाने में समस्या होती है तो लोग आनलाइन पंजीकरण कराकर सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2016-17 में बेरोजगारी की दर 18 प्रतिशत है लेकिन वर्तमान में यह दर मात्र पांच प्रतिशत है। योगी सरकार ने कौशल विकास योजना और रा मैटेरियल बैंक बनाकर बड़ी संख्या में हुनरमंद व व्यापारियों को लाभान्वित किया है। योगी सरकार की यह नीति है कि वह लगातार इस प्रयास में रहती है कि किस प्रकार व्यापारियों की मदद की जाय ताकि वह आगे बढ़ें। हमारी नीयत साफ है और शासन मदद के लिए तत्पर है। संचालन व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लल्लूराम मोदनवाल ने किया। इस अवसर पर काशी प्रांत के व्यापारी कल्याण प्रकोष्ठ के संयोजक रामकृष्ण श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज श्रीवास्तव, प्रयागराज के व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव गुप्ता, व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य विश्वनाथ अग्रवाल, मोहनदास अग्रवाल, कौशल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व अन्य थे।
विज्ञापन

बुआ, बबुआ व कांग्रेस गठबंधन के बाद भी भाजपा जीतेगी
मिर्जापुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि बुआ, बबुआ और कांग्रेस के साथ ही यदि अन्य दल जिसमें ओवैसी भी शामिल हो। उनका गठबंधन हो जाय तो भी भाजपा ही जीतेगी। कम से कम वह 60 प्रतिशत मत से अधिक ही प्राप्त करेगी। शेष में अन्य दल शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्य कारिडोर से बदल रही तस्वीर
मिर्जापुर। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि मिर्जापुर की तस्वीर विंध्य कारिडोर से बदल रही है। यह प्रदेश के विकास की एक तस्वीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट से दर्शनार्थियों के साथ ही आम जनता को भी लाभ होगा। यह विकास की एक उपयुक्त तस्वीर है।

पीतल व्यावसायियों ने दिया पत्रक
मिर्जापुर। पीतल बर्तन निर्माता एवं ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को नगर में एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को ज्ञापन दिया। कहा कि सरकार ने इस उद्योग को ओडीओपी में शामिल किया है लेकिन कुछ समय से प्रदूषण के नाम पर उनके कारखानों पर छापामारी कर इसे बंद कराया जा रहा है। इसके लिए कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर विरेंद्र सिंह, ओंकारनाथ बिज, रितेश वर्मा, शिवांशु व शंभूप्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed