फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Only 129 pamphlets sold for the post of Gram Panchayat member

ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए बिके मात्र 129 पर्चे

Thu, 01 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Only 129 pamphlets sold for the post of Gram Panchayat member
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की खरीदारी में बृहस्पतिवार को तेजी रही। सिटी, पहाड़ी, सीखड़, मझवां, छानबे, लालगंज, हलिया व जमालपुर को मिलाकर विभिन्न पदों के लिए कुल 2186 पर्चे खरीदे गए। ग्राम प्रधान पद के लिए 748 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सबसे ज्यादा 773 पर्चा खरीदा गया। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मात्र 129 नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन

सिटी, खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह के देखरेख में 87 ग्राम पंचायत के लिए अलग-अलग तीन काउंटरों से विभिन्न पदों के लिए कुल 552 पर्चा खरीदा गया। जिसमें ग्राम प्रधान पद के लिए 278, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 200 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मात-्र 74 पचेज्ञ्जनरीदे गए। इस दौरान आरओ गिरीशचंद्र दुबे, एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे। पड़री, 46 ग्राम पंचायत के लिए ग्राम प्रधान पद के लिए 163, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 112 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 26 पर्चा खरीदा गया। जिगना, छानबे ब्लॉक मुख्यालय पर अब तक 697 उम्मीदवार ने पर्चा खरीदा। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को 415 पर्चा बिका। जिसमें ग्राम प्रधान पद के लिए 211, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 168 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 36 पर्चे की खरीदारी हुई। इस दौरान प्रभारी खंड विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय, कनिष्ठ लिपिक अमितेश कुमार, वरिष्ठ लिपिक आशीष कुमार मिश्र व लेखाकार लिपिक कृष्ण कुमार दुबे मौजूद रहे। लालगंज, बृहस्पतिवार को पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 73 नामांकन फार्मो की बिक्री हुई है। जिसमें ग्राम प्रधान पद के लिए 49, नामांकन फार्मो में 47 आरक्षित व दो अनारक्षित पदो के लिए नामांकन फार्म खरीदे। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 21 नामांकन फार्म की बिक्री हुई तथा ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद के लिए मात्र तीन लोगो ने नामांकन फार्म खरीदे। हलिया, बीडीओ रामदरश चौधरी की देखरेख में तीन काउंटर से ग्राम प्रधान पद के लिए 15, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 13 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक भी फार्म नहीं खरीदे गए। कछवां, मझवां विकास खंड में सबसे जादा प्रधान पद के उम्मीदवारों ने 93 पर्चे खरीदे। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 84 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए छह पर्चा बिका। सीखड़, 59 ग्राम प्रधान पद के लिए, बीडीसी पद के लिए 55 व ग्राम पंचायत सदस्य 18 नामांकन पत्र खरीदे गए। इस दौरान आरओ कुलदीप मिश्रा, एडीओ आईएसबी केके सिंह व एडीओ एजी अमरनाथ उपस्थित रहे। जमालपुर, तीन काउंटरो से दुसरे दिन ग्राम प्रधान पद के लिए 158 फार्म, क्षेत्र पंचायत पद के लिए 118 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 54 फार्म की बिक्री हुई। इस दौरान प्रभारी एडीओ पंचायत शिवम चौधरी, एडीओ आईएसबी राकेश कुमार सिंह, कमलेश सिंह, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सिटी में पांच बजे तक लगी रही लंबी कतार
मिर्जापुर। सिटी ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन पत्रों के खरीदारी में बृहस्पतिवार को पहले दिन मेले जैसा नजारा रहा। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए लंबा कतार लगा रहा। साढ़े पांच बजे तक तीनों काउंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रदीप सिंह ने कहा सुबह 10 बजे से तीन बजे तक ही पर्चे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed