फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Online token increased the trouble of offline farmers

ऑनलाइन टोकन ने बढ़ाई ऑफलाइन किसानों की मुसीबत

Sun, 26 Dec 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Online token increased the trouble of offline farmers
जिले में एक बार फिर से धान बेचने का नियम बदल गया है। अब केवल ऑनलाइन टोकन पर ही धान की खरीद की जाएगी। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी उन किसानों को हो रही है जो कई दिनों तक ऑफलाइन नंबर लेकर लाइन में लगे थे। वह अब टोकन के लिए आनलाइन आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

टोकन के लिए जो नियम बनाए गए हैं। उनमें सबसे परेशान करने वाला नियम यह है कि शाम छह बजे तक जो किसान क्रय केंद्र पर उपस्थित नहीं होगा। उसका टोकन निरस्त हो जाएगा। इसके साथ ही यदि किसान अपना धान एक बार किसी केंद्र पर बेच देता है तो उसे अपना पूरा धान उसी केंद्र पर ही बेचना होगा। जिले में बुधवार तक 13 हजार दो सौ 37 किसानों से 67 हजार हजार छह सौ 51 एमटी धान की खरीद की गई थी। किसानों का कहना है कि अब तो और अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी नहीं मिल रहा टोकन
टोकन रजिस्ट्रेशन का नियम लागू होने से किसानों को धान बेचने के लिए हलकान होना पड़ रहा है। भागदौड़ के साथ कई बार पैसा भी खर्च हो रहा है। रजिस्ट्रेशन के साथ- साथ क्रय केंद्र पर बेचने की तिथि व गांव भी निर्धारित किया गया था। जिससे किसानों को भागदौड़ नही करनी पड़ती थी। लेकिन बिचौलिये परेशान हो रहे थे। शुरुआती दौर में जिले में कहीं भी किसी क्रय केंद्र पर धान बेचने की छूट दी गयी। यह सब तो थी रहा लेकिन बाद में तिथि के लिए क्रय केंद्रों पर टोकन नम्बर देने में प्रभारियों द्वारा की जा रही धांधली की शिकायत आने लगी। शासन के आदेश पर फिर से दो दिनों से आनलाइन टोकन सिस्टम लागू कर दिया गया। अब टोकन के लिए किसानों को रतजगा करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि 24 घंटे इंतजार करने के बावजूद भी टोकन नहीं मिल रहा। किसानों का आरोप है कि महज पांच मिनट के लिए साइट खुलती है। अधिकारियों की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं। किसानों का यह जरूर मानना है कि आनलाइन टोकन सिस्टम होने से बिचौलिये फेल हो जाते हैं और किसानों को सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनलाइन टोकन सिस्टम से किसानों को लाभ होगा। धान बेचने के लिए बिचौलिये नहीं आ सकेंगे। जो वास्तविक किसान होंगे। वह ही क्रय केंद्रों तक टोकन के साथ पहुंचेंगे।
- धनंजय सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed