फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One person died due to drowning in canal water

Mirzapur News: नहर के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
One person died due to drowning in canal water
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के देवरी पूरब गांव में बुधवार को दोपहर में हाथ धोते समय सुखड़ा नहर में पैर फिसलने से गहरे जल में जाने से एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के देवरी पूरब निवासी 41 वर्षीय स्वामी शरण पुत्र रामखन बुधवार को अपने परिजनों के साथ खेत में धान की रोपाई करने गए थे। दोपहर में शौच करने के बाद पास के ही सुखड़ा नहर में हाथ धो रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से स्वामी शरण नहर के गहरे पानी में चले गए। कुछ देर बाद जानकारी मिलने पर परिजनों व गांव के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी देर तक खोजबीन के बाद शाम करीब चार बजे करीब पांच सौ मीटर दूर स्वामी शरण का नहर के पानी में उतराया हुआ शव मिला। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्वामी शरण की पत्नी निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्वामी शरण से तीन संतान हैं। इनमें शादीशुदा बड़ी पुत्री और दो पुत्र अर्जुन व अनिल हैं। सूचना मिलने पर ड्रमंडगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नहर में फिसलकर गहरे पानी में जाने से एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed