{"_id":"613e22758ebc3e7fce254082","slug":"one-lakh-jewelery-stolen-mirzapur-news-vns611184845","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी कर ले गए एक लाख का आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी कर ले गए एक लाख का आभूषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के जसंवा गांव में दो दिन पहले वृद्ध दंपती के घर पर पहुंचा ठग एक लाख का आभूषण लेकर चंपत बना। जानकारी होने के बाद रविवार को पहुंचे पुत्र ने अहरौरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र निवासी संजय कुमार ने बताया कि गांव में उनके पिता कांता प्रसाद सिंह और मां शांति देवी रहती है। वह और उसके बड़े भाई अनुराग का परिवार बाहर रहता है। बताया कि शुक्रवार को उनके घर पर एक युवक बाइक से पहुंचे। उसने पिता को बड़े भाई अनुराग का साथी बताया। पिता को घुटने में दर्द रहता है। घुटने का इलाज कराने के नाम पर लोन के लिए उसने घर में रखा गहना मंगाया। कहा कि गहनों पर पड़े नंबर से उसे लोन मिल जाएगा। इस पर मां गहने का बाक्स लेकर आई। इसमें सोने की अंगूठी व अन्य गहना था। इस दौरान मां ने बाहर से पड़ोसियों को बुलाने के लिए जाना चाहा तो ठग ने रोक दिया। इसके बाद वह बाक्स के गहना निकालकर मां-पिता को देकर चला गया। उसके जाने के बाद मां ने बाक्स को खोलकर देखा तो गहना नहीं था। मां ने फोन से सूचना दिया। जिसके बाद रविवार को 112 पर फोन करने के साथ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।