{"_id":"5fca87198ebc3ecfe85805ce","slug":"one-killed-from-corona-17-infected-including-recruitment-three-recovered-mirzapur-news-vns5617193176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक की मौत, रिक्रुट समेत 17 मिले संक्रमित, तीन हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक की मौत, रिक्रुट समेत 17 मिले संक्रमित, तीन हुए स्वस्थ
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में लगातार 156वें दिन शुक्रवार को 17 कोरोना संक्रमित मिले। एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। तीन के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 17 पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 218 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 25 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 42 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 151 है। 12 मरीज आईसोलेशन और 57 होम आईसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दो हजार 20 की रिपोर्ट आई। इसमें एक की मौत हुई है। 17 पॉजिटिव मिले है। छानबे ब्लाक के बिहसड़ा गांव निवासी 51 वर्षीय महिला कई बीमारियों से पीड़ित थी। वह प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। वहां से उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां कोरोना जांच की गई। इसमें उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को उसके मौत का आंकड़ा पोर्टल पर दर्ज हुआ है। पुलिस विभाग चुनार में एक पुरुष, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एक पुरुष, पचराव सीखड़ से एक महिला, बजहां कछवां से एक महिला, सीताकुंड विंध्याचल से एक पुरुष, डंकीनगंज से एक पुरुष, भरपुर लाइन चुनार से एक पुरुष, बेलन बरौधा हलिया से एक महिला, समदपुर चुनार से एक महिला, पौनी चुनार से एक महिला, बिहसड़ा से एक पुरुष है। एक महिला समेत तीन लोग संक्रमित मिले। जिले में अब तक दो लाख 13 हजार 866 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 11 हजार 467 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 399 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 23 हजार 353 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 52 हाट स्पाट है। इसमें 35 ग्रामीण और 17 शहरी क्षेत्र में है।
--
मिर्जापुर-
कुल केस-3218
आईसोलेशन- 12
होम आईसोलेशन- 57
स्वस्थ हुए- तीन
एक्टिव केस-151
कुल मौत-42
नए रोगी- 17
हाट स्पाट- 52
.......................................