फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On the orders of DIG, Halia police filed a case

डीआईजी के आदेश पर हलिया पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Fri, 23 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
On the orders of DIG, Halia police filed a case
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के महोखर गांव निवासी उषा देवी पत्नी राजकुमार गुप्ता ने डीआईजी रेंज विंध्याचल परिक्षेत्र को ज्ञापन पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाया था। डीआईजी के आदेश पर शुक्रवार को हलिया पुलिस ने दो लोगों के के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उषा देवी ने बताया कि बीते 29 जून की शाम को पांच अपने गांव के एक युवक के साथ बाइक से सिलहटा गांव के एक व्यक्ति के यहां गए थे। गांव निवासी सद्दाम ने अपनी लड़की से फोन करवाकर पति को अपने घर बुलाया। पति उसके घर पंहुचे। सद्दाम ने पति को घर में बंद करके हत्या की नियत से मारपीट कर घर के पास फेंक कर चले गए। सुबह सास भैंस को चारा दे गई तो पति को मरणासन्न अवस्था में पड़ा देख उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। डीआईजी को पत्रक देने के बाद मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ। डीआईजी के आदेश पर पर शुक्रवार को हलिया पुलिस ने सद्दाम व उसकी पुत्री के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed