{"_id":"67333b8a6fea351aa50e1e29","slug":"on-the-occasion-of-hari-prabodhini-ekadashi-a-huge-crowd-of-devotees-gathered-to-worship-at-the-vindhyavasini-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: हरि प्रबोधिनी एकादशी तिथि पर मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर दर्शन पूजन करने उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: हरि प्रबोधिनी एकादशी तिथि पर मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर दर्शन पूजन करने उमड़ी भक्तों की भीड़
Tue, 12 Nov 2024 04:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 12 Nov 2024 04:57 PM IST
सार
मिर्जापुर में हरि प्रबोधिनी एकादशी का पर्व हर्ष के साथ मनाया गया। भक्तों ने माता के दर्शन कर जयकारे लगाए। बताते चलें कि पूरे साल में यह एक ऐसा दिन होता है जिस दिन देव उठनी एकादशी मनाई जाती है। इस दिन भक्त घाट किनारे गंगा स्नान कर भगवान विष्णु और माता की आराधना करते हैं।
विज्ञापन
विंध्य धाम में भक्तों की भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रबोधिनी एकादशी पर श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। आस्थाधाम विंध्याचल सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पक्काघाट, दिवानघाट, गुदाराघाट सहित अन्य गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान कर मां विंध्यावासिनी का दर्शन कर पुण्य का लाभ कमाया।
विज्ञापन
माता के दर्शन के साथ ही मंदिर परिसर में विराजमान अन्य विग्रहों का भक्तों ने दर्शनकर मां विंध्यवासिनी मंदिर की परिक्रमा की। मंदिर छत पर जहां पूजन-अनुष्ठान में लोग लगे रहे वहीं मुहूर्त होने के चलते लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन कराया। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद कालीखोह, अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर लोगों ने माता काली और अष्टभुजा देवी के दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन