फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On the issue of corruption and law and order, the SP Geregi party

भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा को घेरेगी पार्टी

Sun, 14 Dec 2014 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 14 Dec 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
On the issue of corruption and law and order, the SP Geregi party
‘मिशन यूपी-2017’ को फतह करने का भाजपा ने रोडमैप तैयार कर लिया है। यूपी की सत्ता पर काबिज सपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए भाजपा भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और किसान विरोधी नीतियों को मुद्दा बनाएगी।
विज्ञापन


शनिवार से विंध्याचल से 15 किलोमीटर दूर पहाड़ाें के बीच स्थित देवरहा बाबा आश्रम परिसर में शुरू हुई प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने ‘मिशन यूपी’ की कार्ययोजना की चर्चा की। पहले दिन सदस्यता अभियान के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में तीन करोड़ 45 लाख मत प्राप्त हुए थे। असाधारण जीत से उत्साहित पार्टी ने यूपी में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सदस्यता अभियान 31 मार्च 2015 तक चलेगा, मगर यूपी ने अपने लक्ष्य को 31 दिसंबर तक पूरा करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अगले साल राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी उन्होंने चर्चा की। कहा कि मिशन यूपी को फतह करने के लिए जरूरी है कि पार्टी पंचायत चुनाव में भी बड़ी जीत दर्ज करे। इसके लिए गांवों में सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने भी संगठन को गतिशील बनाने पर जोर दिया।

 कहा कि अब एसएमएस और फोन कॉल से कार्यकर्ताओं से संवाद न करके उनके बीच जाएं और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने में अपनी ऊर्जा खर्च करें। उन्होंने गुजरात की तर्ज पर यूपी में भी ‘पेज प्रभारी कार्यकर्ता’ बनाने की बात कही। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी ही न दें बल्कि उसकी ‘मार्केटिंग’ भी करें।

उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा, आगरा के सांसद रमाशंकर कठेरिया, हृदय नारायण दीक्षित, सुरेश खन्ना, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, विधायक रवींद्र जायसवाल, अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल सहित प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेता, मोर्चा और प्रकोष्ठों के प्रभारी मौजूद थे।


प्रारंभ में मिर्जापुर जिला अध्यक्ष अनिल सिंह और महामंत्री मनोज जायसवाल ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद अनुपमा जायसवाल ने वंदेमातरम गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed