{"_id":"6952db5483842a380b049cd6","slug":"on-the-fourth-day-the-sun-did-not-come-out-only-its-shadow-was-visible-before-it-disappeared-behind-the-clouds-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-146023-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चौथे दिन में नहीं निकली धूप, सिर्फ परछाई दिखा बादलों में चले गए सूर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चौथे दिन में नहीं निकली धूप, सिर्फ परछाई दिखा बादलों में चले गए सूर्य
विज्ञापन
सुबह बथुआ तिराहे पर गर्म कपड़ा व टोपी लगाए जाते राहगीर, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। चौथे दिन सोमवार को भी धूप नहीं निकली हालांकि दोपहर में सूरज की परछाई जरूर दिखी। रविवार के मुकाबले राहत भरी सुबह के बावजूद दोपहर में सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई। शाम को कोहरा तो कम रहा लेकिन बादलों के बीच बीते 24 घंटे में एक डिग्री अधिकतम तापमान में आई गिरावट से लोग परेशान रहे।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं कोहरे का असर ट्रेन व बस परिचालन पर भी पड़ा है। लंबी दूरी की ट्रेनों के देर से आने से यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शाम होते ही कम लोग सड़कों पर दिखे। क्षेत्र के किसान राधे मोहन, उमेश यादव ने बताया कि पड़रा हनुमान व टांडा फाल के पास बनी गोशाला में अभी भी व्यवस्था ना काफी है। इतना ही नहीं कमजोर और बीमार पशुओं को भी उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। वहीं कई गांव उचित खान पान न मिलने से काफी कमजोर हो हैं। गोशाला में चारा न मिलने व व्यवस्था में खामियों के आरोप लगा रहे हैं। यही हाल टांडा फाल में बनी गोशाला का है। राम प्रसाद मौर्या, राजेश सोनकर ने बताया कि यहां भी अव्यवस्था हावी नजर आई। वहीं ठंड के कारण रोडवेज बसों में यात्री कम दिखे। ठंड और कोहरे से कई ट्रेनें भी देर से चल रही हैं।