{"_id":"66fe78944c925a6b7a08e111","slug":"on-the-first-day-of-navratri-two-lakh-devotees-bowed-their-heads-in-the-court-of-maa-vindhyavasini-the-estim-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: नवरात्रि के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में दो लाख भक्तों ने टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: नवरात्रि के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में दो लाख भक्तों ने टेका मत्था
Thu, 03 Oct 2024 04:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्ज़ापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्ज़ापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 03 Oct 2024 04:31 PM IST
सार
विंध्य की देवी के दर्शन के लिए लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ी है। लगातार बढ़ रहे भक्तों के आकड़ों को देखते हुए प्रशासनिक अफसर लगातार चक्रमण कर व्यवस्था का जयजा ले रहे हैं और इंतेजाम को देख रहे हैं। परिसर में स्वच्छता और सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विंध्य कारीडोर की साज सज्जा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शारदीय नवरात्र की शुरूआत के साथ ही विंध्य कारीडोर में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिला। भक्तों ने माता के दर्शन कर जयकारे लगाए। आंकड़ों पर गौर करें तो दोपहर के बाद तक लगभग दो लाख भक्तों ने दर्शन कर लिया था।
विज्ञापन
मंदिर में भक्तों के आगमन के लिए चार द्वार बनाए गए हैं। भक्तों को कतारबद्ध करने के लिए स्थाई रेलिंग लगाई गई है। परिसर में सुरक्षा के लिहाज से 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इस बार विंध्य कारीडोर का आकर्षण भक्तों को अपनी ओर खींच रहा है लिहाजा हर साल की अपेक्षा इस बार भक्त ज्यादा संख्या में यहां पहुंच रहे हैं मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेटिंग की गई है।
विज्ञापन
बड़े और छोटे वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है और जब आप मंदिर की ओर पहुंचते हैं तो यहां पुलिस के जवान मुस्तैद खड़े है इसके साथ ही तीसरी आंख भी सक्रिय है। यहां से आगे बढ़ते ही जब आप कारीडोर परिसर में आते हैं तो यहां किनारे पर व्यवस्थित दुकानें मिलेंगी और गंगा घाट से आप मंदिर की ओर चौड़े रास्ते से जा सकते हैं।
मंडलायुक्त डॉ मुथु कुमार स्वामी बी ने भी मंदिर परिसर का दौरा किया व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बताया कि देर शाम तक भक्तों के आने का आंकड़ा पांच लाख को छू सकता है।