{"_id":"69f5027426e5eb2fc0016eed","slug":"on-purnima-200000-people-offered-prayers-to-goddess-vindhyavasini-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-152847-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पूर्णिमा पर 2 लाख लोगों ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पूर्णिमा पर 2 लाख लोगों ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लगी कतार, संवाद
विंध्याचल। पूर्णिमा पर शुक्रवार को विंध्याचल धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि दो लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु गंगा तट पर स्नान-ध्यान कर पुण्य लाभ अर्जित करते नजर आए। इसके बाद भक्त मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर जगत जननी के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर निहाल हो उठे।
पूर्णिमा तिथि के स्वयंसिद्ध मुहूर्त में माता का भव्य शृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों को दान-दक्षिणा देकर अक्षय फल की कामना की। धाम में दिनभर यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
घाटों से लेकर मंदिर परिसर तक हर ओर भक्तों की भीड़ नजर आई। गंगा तट पर आस्था की डुबकी लगाने वालों से गुलजार रहे, वहीं मंदिर में जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। धूप में भक्तों का उत्साह बना रहा।