फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old worker dies of diarrhea

Mirzapur News: डायरिया से वृद्ध श्रमिक की मौत

Thu, 09 Oct 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Old worker dies of diarrhea
पटेहरा। सिरसी गांव के कोल बस्ती में फैले डायरिया से बुधवार की दोपहर मुन्नीलाल (70) श्रमिक की मौत हो गई। बेटे सुरेश ने बताया कि मंगलवार को पिता मुन्नीलाल को मंगलवार की देर रात अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद दस्त शुरू हो गई। बुधवार को दोपहर एक बजे परिजन वृद्ध को पटेहरा पीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, मंगलवार को उसी बस्ती में रजनी (60) को डायरिया हो गया था। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे पटेहरा पीएचसी ले गए। जहां से मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। डायरिया की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सिरसी गांव पहुंची। जहां एक भी मरीज नहीं मिले। टीम में प्रभारी डॉ. अभिषेक जायसवाल, डॉ वाजिद जमील ने गांव में ओआरएस, जिंक के साथ जरुरी दवाएं वितरित की। पीएचसी प्रभारी डॉ. अभिषेक जायसवाल ने बताया कि गांव में टीम बराबर भ्रमण कर रही है। बुधवार को भी टीम गांव में गई थी। घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। एक भी मरीज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed