फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   old man died due to drowning in ganga

मिर्जापुर: गंगा में डूबने से वृद्ध की मौत

Sun, 19 Feb 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
old man died due to drowning in ganga
चुनार कोतवाली क्षेत्र के मेड़िया घाट पर शनिवार को सुबह गंगा स्नान करते समय एक वृद्ध डूब गया। वृद्ध को डूबते देख स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, परंतु असफल रहे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के गोताखोरों को बुलाकर दो घंटे बाद शव बरामद किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के तम्मनपट्टी गांव निवासी छांगुर (60) शनिवार की सुबह स्नान करने के लिए चुनार के मेड़िया घाट पर शनिवार को सुबह करीब नौ बजे गए थे। स्नान करते समय वे गहरे जल में चले गए। गहरे जल में जाने पर वे डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, परंतु असफल रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची अदलहपुरा चौकी पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद शव को बाहर निकलवाया। शव बाहर निकलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छांगुर ट्राली चलाकर जीवन-यापन करते थे। उनसे दो पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि स्नान करते समय डूबने से वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed