फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now preparing to declare the results after the examination

Mirzapur News: परीक्षा के बाद अब परिणाम घोषित करने की तैयारी

Sun, 12 Nov 2023 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Now preparing to declare the results after the examination
मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अर्ध वार्षिक परीक्षा समाप्त हो चुकी है। अब परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में एक से 10 नवंबर तक परिषदीय विद्यालयों में अर्ध वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। शुरूआत में मौखिक परीक्षा कराई गई और उसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। कक्षा एक की मौखिक परीक्षा ही हुई। जिले के लगभग दो लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए। जिले के 398 कंपोजिट, 1200 प्राथमिक और 208 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिला व मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता भी शुरू हो गई। इसमें भी विद्यार्थी शामिल हुए। हालांकि परीक्षाएं सब समय से पूरी हो गईं। विभाग का कहना है कि दीपावली के अवकाश के बाद 16 नवंबर को जब विद्यालय खुलेगा तो मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इसमें एक सप्ताह का समय लग सकता है। इसके बाद परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी होगी। बताया जा रहा है कि नवंबर माह के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मूल्यांकन के बाद शीघ्र ही परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed