फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now paddy procurement will be done at 48 centers

अब 48 केंद्रों पर होगी धान खरीद

Tue, 18 Oct 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Now paddy procurement will be done at 48 centers
जिले के किसानों से धान खरीदने के लिए जिले में अब 48 केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों में धान बेचने वाले किसानों को सामान्य श्रेणी के धान की बिक्री पर प्रति क्विंटल 2040 रुपये और ग्रेड ए श्रेणी के 2060 रुपये मिलेंगे। पहले धान खरीद केंद्रों की संख्या 35 थी। इस बीच शासन से अनुमति के बाद 13 और केंद्र बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग के 14, पीसीएफ के 32 व एफसीआई के दो केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। प्रत्येक तहसील में आवश्यकतानुसार धान क्रय केंद्र खोले जाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी केंद्रों के प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। प्रभारियों को धान खरीद केंद्रों पर बोरा, कांटा एवं पंखा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होगी और 28 फरवरी तक खरीद प्रक्रिया जारी रहेगी। सरकारी केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। बिना पंजीकरण के किसी भी किसान से धान खरीद नहीं की जाएगी। केंद्र प्रभारियों से कहा गया है कि वे खरीद शुरू होने से पहले केंद्रों पर किसानों के बैठने के लिए टेंट आदि की व्यवस्था कर लें। पीने के पानी के लिए घड़ा और गुड़ का भी इंतजाम करने को कहा गया है। धान खरीदने का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed