{"_id":"6339e555ec768b56ea1c040f","slug":"now-blood-tests-will-be-done-from-eight-in-the-morning-to-eight-in-the-night-mirzapur-news-vns6773103188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुबह आठ से रात आठ बजे तक होगा रक्त संबंधी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुबह आठ से रात आठ बजे तक होगा रक्त संबंधी जांच
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडलीय अस्पताल में केंद्रीय पैथालॉजी का लोकार्पण किया गया। केंद्रीय पैथालॉजी होने से अब मरीजों की रक्त संबंधी जांच यहीं हो जाएगी। इस पैथालॉजी में सुबह आठ से रात आठ बजे तक जांच होगी।
केंद्रीय पैथालॉजी का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र और विशिष्ट अतिथि मझवां विधायक डॉ. विनोद बिंद ने फीता काटकर किया। इससे पहले अस्पताल पहुंचने पर मंडलायुक्त ने डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। यहां भर्ती मरीजों से बात कर उन्होंने दवाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय पैथालॉजी से मरीजों को जांच की सुविधा मिलेगी। अब लोगों को जांच रिपोर्ट भी जल्द मिल जाएगी। प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि कंप्यूटराइज्ड तरीके से जांच होगी। उन्होंने बताया कि अब सीबीसी, किडनी संबंधी जांच भी यहीं होगी।
विज्ञापन
प्रमुख अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि केंद्रीय पैथालॉजी सीसीयू के सामने खुला है। इससे मंडलीय और महिला अस्पताल के मरीजों को सुविधा होगी। संचालन सह आचार्य डॉ. सचिन किशोर ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. विश्वजीत दास, डॉ. सत्यम, डॉ. राजन, अनुज ठाकुर, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. दिलीप चौरसिया, डॉ. पवन कुमार आदि मौजूद रहे।