फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Notice to 200 schools for not making data online

Mirzapur News: डाटा ऑनलाइन नहीं करने पर 200 विद्यालयों को नोटिस

Fri, 19 May 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Notice to 200 schools for not making data online
मिर्जापुर। यू-डायस पर विद्यालय का डाटा अपलोड नहीं करने पर मान्यता प्राप्त 200 विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही संबंधित विद्यालयों को 31 मई तक हर हाल में डाटा ऑनलाइन लाइन करने को भी कहा गया है। डाटा ऑनलाइन नहीं करने पर मान्यता वापस लेने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में सभी प्रकार के विद्यालयों को मिलाकर 3369 यू-डायस कोड आवंटित किए गए हैं। इसमें सभी परिषदीय विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, राजकीय, अनुदानित व वित्तविहीन के साथ ही माध्यमिक स्तर तक के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान शामिल हैं। यू डायस के तहत विद्यालय संचालकों को स्कूल से संबंधित सभी प्रकार का विवरण ऑनलाइन करना होता है। इसमेंं कक्षों की संख्या, विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षकों की संख्या आदि आदि शामिल हैं। यह एक प्रकार की वह कुंजी है जिससे संबंधित विद्यालय की संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाती है। प्रतिवर्ष विद्यालयों का विवरण यू डायस के माध्यम से ऑनलाइन किया जाता है। इसी क्रम में इस सत्र में भी सभी विद्यालयों से डाटा अपलोड करने को कहा गया था, लेकिन उनमें से अभी भी कई विद्यालयों ने डाटा अपलोड नहीं किया है। डाटा अपलोड करने के लिए सभी विद्यालयों को एक कोड आवंटित किया जाता है। जिसके माध्यम से वे जानकारी फीड कर सकते हैं। इस संबंध में सूचना नहीं मिलने पर बीएसए ने 200 विद्यालयों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में संबंधित विद्यालयों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

उधर, यू डायस पर डाटा अपलोड नहीं होने पर बीएसए गौतम प्रसाद ने 29 शिक्षा संकुलों का वेतन रोक दिया है। इनके यहां बच्चों का नामांकन 50 प्रतिशत से कम होने पर यह कार्रवाई की गई है। साथ ही सभी खंड शिक्षाधिकारियों को भी पत्र भेजकर इस संबंध में विद्यालयों से संपर्क कर जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। विभाग का कहना है कि यदि स्कूल डाटा अपलोड नहीं करते हैं तो वे भविष्य में टीसी नहीं दे सकेंगे। भविष्य में टीसी ऑनलाइन ही दी जाएगी। इससे उन विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed