{"_id":"67e6f21394f4733db9092aca","slug":"notice-to-1400-defaulters-of-water-tax-and-house-tax-of-more-than-5000-rupees-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-131554-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 5000 रुपये से ज्यादा के जलकर और गृहकर के 1400 बकायेदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 5000 रुपये से ज्यादा के जलकर और गृहकर के 1400 बकायेदारों को नोटिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद ने गृहकर व जलकर बकाया की वसूली के 1400 बकायेदारों को नोटिस जारी किया है। साथ ही उनको व्यक्तिगत रूप से भी सूचित कर बकाया जमा करने को कहा है। नगर में 5000 रुपये से अधिक के गृहकर व जलकर के 1400 बकायेदारों को चिह्नित किया गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में बकाया जमा भी कराया गया। बकाया 31 मार्च तक नहीं जमा करने पर 10 प्रतिशत पेनाल्टी लगाई जाएगी।
कर वसूली के लिए नगर पालिका ने इस बार आठ करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसका अर्थ यह है कि इस समय नगर पालिका का विभिन्न बकायेदारों पर आठ करोड़ रुपये बकाया है। नगर पालिका क्षेत्र में गृहकर व जलकर की मौजूदा राशि 200 से लेकर 1000 रुपये प्रतिवर्ष है। इसके बाद भी करों की अदायगी नहीं हो पा रही है। लोगों में इसको लेकर जागरूकता नहीं हो है जबकि यह नगर पालिका की आय का प्रमुख स्रोत है। लोगों पर 10-10 व 20- 20 साल से कर बकाया है। नगर पालिका इस पर सख्ती भी नहीं कर पा रही थी लेकिन अब नियम बदल गया है। नगर पालिका परिषद ने कहा है कि यदि बकायेदारों ने समय से कर जमा नहीं किया तो बकाए पर 10 प्रतिशत की पेनाल्टी लगाई जाएगी। इसलिए बेहतर यही होगा कि लोग समय से कर जमा कर दें। नगर पालिका मिर्जापुर के कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि यदि समय से कर जमा नहीं किया गया तो पेनाल्टी तय है। उन्होंने बताया कि अब तक सात करोड़ से अधिक का बकाया जमा कराया जा चुका है।
-- -- -- -- -- -- -
बिजली विभाग पर बकाया है 3.87 करोड़ रुपये
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर का सरकारी विभागों पर चार करोड़ से अधिक का बकाया है। नगर में 68 सरकारी विभाग पंजीकृत हैं, जो नगर पालिका को करों की अदायगी करते हैं। इन विभागों को नोटिस दिया गया है। बिजली विभाग पर 3.87 करोड़ रुपये बकाया है। कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि आमतौर पर सरकारी कार्यालयों के करों की अदायगी निर्धारित समय तक हो जाती है। बिजली विभाग के मामले में भी कार्रवाई अंतिम चरण में है।