फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nodal officer on terrestrial inspection

नोडल अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Sun, 12 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer on  terrestrial inspection
मिर्जापुर। कोविड-19 के लिए जिले के नामित नोडल अधिकारी अनुराग यादव ने रविवार को जिले का भ्रमण किया और सफाई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह के साथ नगर पालिका अन्तर्गत तरकापुर के मलिन बस्ती में गए और स्वच्छता अभियान के तहत कराये गये साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने पुलिस लाइन के बगल में तरकापुर मोहल्ले गये तथा पूरे बस्ती का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने घरों में उपस्थित नागरिकों से सफाई व स्वच्छता के बारे में बात की तथा सफाई से होने वाले फायदें के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों के पास स्वच्छ रखें तथा स्वयं स्वस्थ रहे। कहा कि गंदगी से संक्रमण फैलता है और अनेक प्रकार की बीमारिया का शिकार होना पडता है। इस अवसर पर सफाई कर्मियों ने मोहल्ले में सैनिटाइजेशन भी किया जा रहा था।

बचाव और उपाय पर लोगों से मांगा सहयोग
मिर्जापुर। नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव अनुराग यादव ने जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने नगर संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर लाकडाउन के बारे में जानकारी ली। साथ ही कोरोना जैसी महामारी से बचाव व जागरूकता में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने आस-पास के लोगों को मास्क लगाने, साबुन से हाथ धोने, सैनिटाइजेशन करने व अपने आस-पास सफाई के प्रति जागरूक करें। उन्होंने यह भी कहा कि नगर के संभ्रांत लोग जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर यदि एक-एक सड़क व गली को एडाप्ट कर अपने द्वारा सफाई व सैनिटाइजेशन कराये तो पूरा नगर स्वच्छ और सुन्दर दिखने लगेगा। नगर के प्रत्येक मलिन बस्तियों मं सफाई व सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश नगर पालिका व गांवों में जिला पंचायत अधिकारी को दिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह एवं अष्टभुजा निरीक्षण गृह में बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ब्रजभूषण सिंह, सिद्धनाथ सिंह, आशीष यादव, मो. रजी, अमरजीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed