{"_id":"593eddee1126f411168b4c40","slug":"niwas-looking-at-the-panoramic-tableau-of-shri-govardhan-nath","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गोवर्धन नाथ की नयनाभिराम झांकी देख हुए निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गोवर्धन नाथ की नयनाभिराम झांकी देख हुए निहाल
mirzapur
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
शृंगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी जी मंदिर ट्रस्ट की तरफ से बेटी जी मंदिर में फूलों के बड़े मनोरथ का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिवार के भक्तों की तरफ से संपूर्ण मंदिर परिसर को सुगंधित फूलों की लड़ियों से सजाया गया था, जो एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। श्री गोवर्धन नाथ जी के संपूर्ण वस्त्र एवं आभूषण को बेला की कच्ची कलियों से बना कर धारण कराया गया था जिसका दर्शन पाकर श्रद्घालु निहाल हो उठे। घंटा-घड़ियाल, शंख व श्री ठाकुर जी के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था।
बेटी जी मंदिर परिसर में बने जमुना चौक का निर्माण कराया गया था, जिसमें श्री ठाकुर जी छोटे स्वरूप के नाव पर सवार होकर आनंद ले रहे थे। तरह-तरह के पुष्पों से श्री गोवर्धन नाथ जी का किया गया भव्य श्रृंगार दर्शन करने को दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। श्री ठाकुर जी के नयनाभिराम झांकी की एक झलक पाने के लिए भक्त बेताब दिखे। मंदिर का पट सांयकाल छह बजे खुला एवं रात्रि 10 बजे भव्य आरती के उपरांत बंद किया गया। आनंद की बहार में श्रद्घालु एक टक लगा कर श्री ठाकुर जी को निहारते रहे। मंदिर के बाहर एक रास्ते से पुरुष व दूसरे रास्ते से लाइन में महिलाएं दर्शन के लिए जा रही थीं। श्री गोवर्धन नाथ जी के दिव्य स्वरूप का दर्शन करने के बाद मंदिर के निकास द्वार से मंदिर परिवार के सदस्यों की तरफ से प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा था। सड़क से लेकर पूरे मंदिर में कूलिंग प्लांट के माध्यम से सुगंधित वायु व पानी के फव्वारे से शीतल मंद पवन का संचार किया जा रहा था। मंदिर की फूल-पत्तियों व झालरों से की गई सजावट की छटा देखते ही बन रही थी। बेटी जी मंदिर परिसर में उमड़ी भक्तों की अपार भीड़ को देखते हुए व्यवस्था में प्रेमरतन राठी, गोपाल कृष्ण लड्ढा, राजकुमार खेतान, अनुज अग्रवाल, पुरुषोत्तम दास, निशा राठी, मोनिका डागा, प्रिया मोक्ष, त्रिष्या, पार्वती बिहानी व्यवस्थापक दीनानाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में भक्तजन डटे रहे।