फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nishad samaj protests over reservation

आरक्षण की मांग को लेकर भरी हुंकार

Wed, 16 Dec 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Wed, 16 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nishad samaj protests over reservation
आरक्षण की मांग को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के तत्ववधान में जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद के साथ बंद आंदोलनकारियों पर से मुकदमा वापस लिये जाने और उन्हें तुरंत रिहा कराने की मांग की।  
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि सात जून को रेल रोको आंदोलन में पुलिस ने फर्जी मुकदमे में सबको फंसाया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर मुकदमे वापस लिए जाएंगे, जो सरकार ने नहीं किया। कहा गया कि आजम खां के भैंस प्रकरण की जांच हो सकती है तो हम निषादों पर हो रहे अत्याचार की जांच क्यों नहीं हुई। 37 आंदोलनकारियों की जमानत होते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद को जेल में डाल दिया गया।
विज्ञापन

सभा के दौरान आरोप लगाया गया कि कोई पार्टी हम निषादों का हक व हिस्सा नहीं देना चाहती है। कहा गया कि लगभग दो सौ विधानसभा सीटों पर 40 से 60 हजार तक निषादों के वोट हैं। इन्हें इसलिए अधिकार नहीं दिया जा रहा है कि आरक्षण के सहारे इनका राजनैतिक, शैक्षिक व आर्थिक कद बढ़ जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि निषादों को आरक्षण नहीं देने से कांग्रेस को सत्ता से दूर होना पड़ा, भाजपा ने वादा नहीं निभाया तो बिहार में करारी हार देखनी पड़ी। मुलायम ने सत्ता में आने के लिए अपने घोषणा पत्र में लिखित वादा किया था, जो पूरा नहीं किया गया। कहा गया कि निषाद समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए विगत चार-पांच महीने से हम उचित मांगो को लेकर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से प्रधानमंत्री ओर  मुख्यमंत्री को अवगत करा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। धरना प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में निषाद वोटर सबको सबक सिखाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष तुलसीदास बिंद, धनेश, लल्लूराम, राम सजीवन, अतुल चौधरी, आशीष बिंद, संतोष केवट, रमेश बिंद, राजकुमार केवट, रमाशंकर बिंद, डा. शीतला प्रसाद बिंद सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed