फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nine people scorched in three villages due to lightning

बिजली गिरने से तीन गांव में नौ लोग झुलसे

Mon, 25 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Nine people scorched in three villages due to lightning
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के तीन गांव में आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोग झुलस गए। आनन-फानन में परिजनों ने एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां पर तीन की हालत गम्भीर देखते हुए उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के हथेड़ा गांव निवासी प्रिया (21) पुत्री राधा मोहन दुबे छत पर कपड़ा निकालने गई थी। अचानक गरज चमक के साथ बिजली गिरने से चपेट में आ गई। चककोटार गांव निवासी सुभाष (18) पुत्र पंकज घर के अंदर कच्चे मकान में तीन लोगों के साथ बैठे थे। इसमें उषा (18), सूरज (15) को घर से 100 मीटर दूर बिजली गिरने से झुलस गए। चककोटार गांव निवासी मनराजी (42) पत्नी राधेश्याम व उसकी बहू प्रीति (18) पत्नी कमलेश कच्चे मकान के बरामदे में बैठी थी। बिजली गिरने से दोनों झुलस गए। जिनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। लालगंज थाना क्षेत्र के उरुवा गांव निवासी गुलाब कली (40) पत्नी चंद्रशेखर व कैलाशी (35) पत्नी श्याम नारायण, अनंति (30) पत्नी ननकू घर के बरामदे में बैठी थी। अचानक बिजली गिरने से तीनों चपेट में आ गयी। जिन्हें एंबुलेंस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है। सुभाष और प्रिया की हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed