फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Negligence in resolving public complaints, salaries of 12 secretaries withheld

Mirzapur News: जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, 12 सचिवों का रोका वेतन

Sun, 28 Jun 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Negligence in resolving public complaints, salaries of 12 secretaries withheld
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हलिया। हलिया ब्लॉक में जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 12 ग्राम सचिवों का बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी ने वेतन रोक दिया है। बीडीओ ने शनिवार को यह कार्रवाई करते हुए संबंधित सचिवों को कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी।


बीडीओ ने बताया कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण है। इसके लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन कई सचिव शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। कार्रवाई की जद में आए सचिवों में गौरव राणा, विनय यादव, संतोष, बालकृष्ण, शिव शंकर, सुनील चतुर्वेदी, अरविंद कुमार, लक्ष्मी शंकर यादव और शैलेंद्र समेत करीब एक दर्जन कर्मचारी शामिल हैं। बीडीओ ने कहा कि बार-बार निर्देश के बावजूद जन शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण नहीं किया जा रहा था, इसके चलते संबंधित सचिवों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed