{"_id":"61cb1a7b7b83840c6e3611b3","slug":"neelkanth-tiwari-said-reign-of-the-bold-magist-earlier-in-the-season-mijispur-temperament-in-the-coming-season-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में बोले राज्यमंत्री: योगी के राज में माफिया भयभीत, 2017 से पहले प्रदेश में सरेआम होती थी गुंडागर्दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में बोले राज्यमंत्री: योगी के राज में माफिया भयभीत, 2017 से पहले प्रदेश में सरेआम होती थी गुंडागर्दी
Tue, 28 Dec 2021 07:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 28 Dec 2021 07:38 PM IST
सार
राज्यमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले सिर्फ घोटाले की चर्चा होती थी। लेकिन, जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, तब से घोटाले रुक गए हैं।
विज्ञापन
कार्यकताओं को संबोधित करते राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पर्यटन और धर्मार्थ राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मंगलवार को कहा कि किसान सम्मान निधि, गरीबों को मुफ्त अनाज योजना, उज्ज्वला और अन्य योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। 2017 से पहले प्रदेश में सरेआम गुंडागर्दी होती थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के राज में माफिया भयभीत हैं। राज्यमंत्री मिर्जापुर जिले के कैलहट के शिवशंकरी धाम स्थित रामसुरेश सिंह महाविद्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के जिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले सिर्फ घोटाले की चर्चा होती थी। लेकिन, जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, तब से घोटाले रुक गए हैं। माफिया की इतनी हिम्मत नहीं कि वे किसी को परेशान करें।
विज्ञापन
राम मंदिर का निर्माण हमारे लिए गौरव की बात है। अनुच्छेद 370 को हटाकर कश्मीर के कलंक को मिटाया गया। इस दौरान विधायक चुनार अनुराग सिंह ने कहा कि काशी, विंध्याचल, अयोध्या नए रूप में सामने आ रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं किसानों के जीवन को बेहतर बना रही हैं।
विज्ञापन