{"_id":"57ed63054f1c1b9074575279","slug":"nawratra-prepration-is-uncompeted","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी तैयारियों के बीच शुरू होगा नवरात्र मेला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी तैयारियों के बीच शुरू होगा नवरात्र मेला
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
विंध्याचल के गंगा घाट पर सिल्ट की वजह से स्नान में होगी परेशानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगत जननी मां विंध्यवासिनी धाम तक जाने वाले रास्तों एवं घाटों पर कीचड़-फिसलन, विंध्य की गलियों व सड़कों पर गंदगी का आलम, जगह-जगह खुली पड़ी नालियां, गंगा में गिराया जा रहा नालों का गंदा पानी, गलियों में छावनी की व्यवस्था नदारद, रोडवेज परिसर में चहुंओर गंदगी का साम्राज्य, कई मार्गों पर जलभराव की समस्या। यह सब शारदीय नवरात्र मेला शुरू होने के दो दिन पूर्व गुरुवार को विंध्याचल मेला क्षेत्र में देखने को मिला।
शारदीय नवरात्र मेला के शुरू होने में महज एक दिन शेष रह गया है, लेकिन गुरुवार को खबर लिखे जाने तक तैयारियां आधी-अधूरी ही नजर आईं। मेला की तैयारियों को लेकर सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी जुटे हुए हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से हो रही बारिश नवरात्र मेले की तैयारियों को पूर्ण करने में खलल डाल रही है। विंध्य की सातों गलियों में जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है। हल्की बारिश के बाद फिसलन होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गंगा घाटों व सीढ़ियों से सिल्ट हटाने का काम नहीं शुरू हो पाया, जिसके कारण चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा है।
मेला क्षेत्र के पटेंगरा नाला स्थित रेलवे पुल के नीचे सहित रेहड़ा चुंगी व दूधनाथ तिराहा के अंडर ग्राउंड रेलवे पुल के रास्ते पर हल्की बारिश होने के बाद जलभराव हो जाता है, जिससे भक्तों को विंध्यधाम पहुंचने में असुविधा का सामना करना पड़ेगा।शिवपुर से बरतर तिराहा स्थित बनारस बस स्टैंड तक सड़क को गिट्टी-मिट्टी डाल कर रोलर चलवा कर कार्य की खानापूर्ति करा दी गई है। अगर हल्की भी बारिश हो जाती है तो मार्ग पर जगह जगह कीचड़ हो जा रहा है, जिससे भक्तों को कीचड़ के बीच होकर मंदिर पहुंचना पड़ेगा।
विज्ञापन
न्यू वीआईपी रोड से लेकर भक्तों की लंबी कतार बंगाली चौराहे तक लगती है, लेकिन सड़क पर कीचड़ होने से भक्तों को कीचड़ में खड़ा होना पड़ेगा। मेला क्षेत्र के जैपुरिया गली, सुगंधी देवी गली, राम जानकी मंदिर गली, बच्चा पाठक गली में भी भक्तों की लंबी कतार लगती है, लेकिन गलियों में छावनी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। मेला क्षेत्र के रोडवेज परिसर में चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है, ऐसी में यात्रियों को परेेेशानी का सामना करना पड़ेगा। गुरुवार तक पालिका प्रशासन के किसी भी वाहन स्टैंडों पर रेट सूची चस्पा नहीं हो पाया है, वहीं खोया-पाया केंद्र की भी स्थापना नहीं हो पाई थी।