फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   navgeet sahitya regards to ganesh gambheer in mirzapur

गणेश गंभीर को नवगीत साहित्य सम्मान

Thu, 09 Jul 2020 08:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
navgeet sahitya regards to ganesh gambheer  in mirzapur
गणेश गंभीर । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिले के वरिष्ठ नवगीतकार गणेश गंभीर को वर्ष 2020 के लिए रामानुज त्रिपाठी स्मृति नवगीत सम्मान दिया गया है। बृहस्पतिवार को इस आशय की घोषणा आयोजक संस्था रामानुज त्रिपाठी सृजन संस्थान सुलतानपुर में की गई। कोरोना कहर की समाप्ति के बाद समारोह पूर्वक यह सम्मान दिया जाएगा। अन्य विधाओं में भी अन्य साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कई वर्षों से बालसाहित्य और गीत/नवगीत साहित्य के सृजन एवं नवगीत आलोचना के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले साहित्यकारों को रामानुज त्रिपाठी सृजन संस्थान सुलतानपुर उप्र द्वारा सम्मान दिया जाता रहा है। यह जानकारी देते हुए संस्था के संरक्षक दिनेश सिंह चित्रेश ने बताया कि महामारी से अवमुक्ति मिलने पर सुल्तानपुर में पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में साहित्यकारों को संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा। गणेश गंभीर को यह सम्मान नवगीत में किए गए उनके विशेष कार्यों के लिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed