फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   National training begins at the Vegetable Research Institute.

Mirzapur News: सब्जी अनुसंधान संस्थान में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शुरू

Tue, 22 Sep 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
National training begins at the Vegetable Research Institute.
सीखड़ में अल्प प्रचलित सब्जियों पर आयोजित  राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कृ​षि वैाानि
सीखड़। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, अदलपुरा में सोमवार को “अल्प-प्रचलित एवं संभावनाशील सब्जियों का मुख्यधारा में समावेशन, उत्पादन तकनीक, बीज प्रणाली एवं बाजार संपर्क” विषय पर 10 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण 30 सितंबर तक चलेगा, इसमें आठ राज्यों के कृषि वैज्ञानिक एवं संकाय सदस्य हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि अल्प-प्रचलित एवं संभावनाशील सब्जियों को बढ़ावा देकर आहार में विविधता, पोषण सुरक्षा और किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने इन फसलों के प्रजनन, उन्नत किस्मों के विकास, जलवायु अनुकूलन और व्यावसायिक उत्पादन पर जोर दिया। राकेश के. दुबे ने कहा कि कई ऐसी सब्जियां कम उपयोग वाली नहीं, बल्कि कम मूल्यांकित हैं। इनके पोषण एवं स्वास्थ्यवर्धक गुणों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में डॉ. विकास सिंह, डॉ. ज्योति देवी और डॉ. केशव कांत गौतम सह-समन्वयक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed