{"_id":"633b39aaf86f433e3662d49a","slug":"municipality-president-inspected-the-ghats-mirzapur-news-vns677468421","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका अध्यक्ष ने घाटों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका अध्यक्ष ने घाटों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सोमवार को अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता के साथ विंध्याचल मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने नाव से भ्रमण कर घाटों का अवलोकन किया। साथ ही गंगा के जलस्तर में कमी को देखते हुए बैरिकेडिंग की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने पहले बरतर तिराहे से निरीक्षण शुरू किया और विंध्याचल के सदर बाजार, चिकान टोला, नई वीआईपी, पुरानी वीआईपी मार्ग सहित कई स्थानों पर मेला की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नाव पर बैठकर अखाड़ा घाट से दीवान घाट तक साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को गंगा में स्नान करने वालों की सुविधा के लिए बने अस्थायी चेंजिंग रूम में साफ-सफाई और पर्दा आदि को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
अधिकारियों से उन्होंने कहा कि मेला में काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं, इसको देखते हुए साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने सफाई निरीक्षकों को हर आधे घंटे के अंतराल पर निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायजा लेने का निर्देश भी दिया।