फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Municipality Mirzapur ranked 14th in the clean survey

स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका मिर्जापुर को 14 वां स्थान

Mon, 03 Oct 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Municipality Mirzapur ranked 14th in the clean survey
मिर्जापुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर पालिका परिषद मिर्जापुर को देश में 142वां स्थान और प्रदेश में 14 वां स्थान मिला है। हर साल होने वाले इस स्वच्छ सर्वेक्षण में देश भर के सभी नगर निगम, निकाय और पंचायतें भाग लेती हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका मिर्जापुर ने 2021 के सर्वेक्षण में 170वां स्थान प्राप्त किया था। इस साल पिछले साल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक लाख से ऊपर जनसंख्या वाले निकायों में 142 वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रदेश में 14 वां स्थान पाकर अपने पिछले चार सालों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस मौके पर नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि जनता के जागरूक होने से एवं अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों की मेहनत के कारण ही नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की रैंकिंग हर साल सुधरी है। नगर में कई जगह सार्वजनिक शौचालय और महिलाओं के लिए पिंक शौचालय का निर्माण भी कराया गया है। वार्डों में एमआरएफ सेंटर का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। जहां कूड़े का पृथक्करण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि हम और जागरूक हो जाये तो आने वाले 2023 के सर्वेक्षण में टॉप सौ शहरों में शामिल हो सकते है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, जिला स्वच्छता प्रभारी संजय सिंह आदि थे।
विज्ञापन

वर्ष वार नगर पालिका मिर्जापुर की स्थिति
2017 में 389
2018 में 355
2019 में 389
2020 में 198
2021 में 170
2022 में 142 वां स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed