{"_id":"6a3edcf7966ed29a950defb4","slug":"muharram-612-taziyas-taken-out-after-friday-prayers-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-156106-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहर्रम : जुमे की नमाज के बाद उठाए गए 612 ताजिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहर्रम : जुमे की नमाज के बाद उठाए गए 612 ताजिये
विज्ञापन
चुनार के सराय टेकौर इमाम चौक से निकली हुई कदम रसूल ताजिया को लेकर जाते ताजियेदार। फोटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मुहर्रम की दसवीं तारीख शुक्रवार को नौंवी तारीख पर इमामचौक से ताजियों को उठाया गया। इमामबाड़ा पहुंचाकर दफन किया गया। रास्ते भर मातम करते हुए लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद कर मातम मनाया।
जुमे की नमाज के बाद सबसे पहले फतेह खां का बाड़ा का ताजिया उठाा। इसके बाद टेढ़ी नीम, इमलाहा, छोटा मिर्जापुर, मकरी खोह, तरकापुर, रामबाग, कुरैश नगर और अन्य इमाम चौकों से भी ताजियों का सिलसिला शुरू हुआ। हजारों लोगों ने ताजियों को कंधा दिया।
रामबाग से रोहन रजा और फरहान रजा की ओर से अलम और शबीहे ज़ुलजनाह का जुलूस भी निकाला गया। नगर के रामबाग, तरकापुर व अन्य कई जगहों से एक के बाद एक ताजिए निकलते रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग मातम करते हुए चलते रहे।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी भी भ्रमण कर जायजा लेते रहे। एसडीएम गुलाबचंद्र, सीओ सदर अमर बहादुर आदि थे। चुनार : मुहल्ला सराय टेकौर, दरगाह शरीफ, मोची टोला, सब्जी महाल, टेढ़ीनाम, भरपुर, सद्दूपुर सरैया सिकंदरपुर आदि इमाम चौक पर बैठाई गई छोटी बड़ी ताजिया शुक्रवार सुबह नगर में अखाड़े के साथ निकली। शिया समुदाय के लोगों ने गंगेश्वरनाथ स्थित नबाब साहब के बाड़े से दुलदुल का मातमी जुलूस निकाला। अदलहाट : मुहर्रम सकुशल शांतिपूर्ण वातावरण में मातम के साथ मनाया गया। यह पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों के इराक के कर्बले में हुई। विभिन्न गांवों से पंजीकृत 85 ताजिए आठ कर्बला में दफन किए गए।
वहीं गरौड़ी गांव के कर्बला में शाम तक कौड़िया खुर्द, मूसेपुर, बड़भुइली, कौड़िया कला, हाजीपुर, खिरौड़ी, श्रुतिहार, भलवां, देवलासी सहित दर्जनों गावों के ताजियेदार ताजिए लेकर जुलूस के रूप में मातमी बाजे के साथ पहुंचे।
जहां गरौड़ी गांव के कर्बला के मुतवल्ली अकीलउद्दीन अहमद की देखरेख में कर्बले में ठंडे किए गए। वहीं रजौली गांव स्थित पहाड़ के कर्बला में और खरका, नेवादा, रजौली सहित कई गांव के ताजिए कर्बलों में दफन किए गए। थानाध्यक्ष अदलहाट अजय सेठ व क्षेत्राधिकार मंजरी राव को क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। जिगना : विजयपुर भाऊसिहकापुरा (मिश्रपुर )गोडसर अकोढी बिरोही भटेवरा सेमरी बिहसडा चितौली कुशहा गोनौरा नरोइया भांवा जरैला हरगढ टिकरी बाबूसर्रोई खैरा मिश्रपुर गौरा नंदिनी नौगाँव जोपा नीबी गहरवार सहित कई स्थानों में ताजिया का मातमी जुलूस निकाला गया।