फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

आर्थिक गणना के लिए प्रगणकों हुए रवाना

Thu, 09 Jan 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। सातवीं आर्थिक गणना के लिए बुधवार को डीएम सुशील कुमार पटेल ने प्रगणकों को रवाना किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह प्रगणक व पर्यवेक्षक घर- घर जाकर आर्थिक गणना करेंगे।
विज्ञापन

डीएम सुशील कुमार पटेल ने टीम को रवाना करते हुए नागरिकों का आह्वान किया कि वे प्रगणकों को उनके घर जाने पर स्वयं एवं परिवार के सभी सदस्यों के रोजगार एवं आर्थिक क्रिया कलाप संबंधी सही- सही जानकारी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह सूचना देश हित में योजना बनाने में काम आएगी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि यह सभी सूचनाएं गोपनीय रहेंगी। उन्होंने बताया कि यह गणना कार्य सीएससी द्वारा नियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा मार्च 2020 तक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से जियो टैगिंग के साथ आनलाइन किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने आठ बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक आर्थिक गणना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सीडीओ प्रियंका निरंजन, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कैलाश नाथ व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed