फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

मछुआरों के जाल में फंसा झोला, मिला मृत नवजात

Thu, 09 Jan 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
mrz news
हलिया। थाना क्षेत्र के गलरा गांव के नरौंहा नाले में बने चकडैम में बुधवार की सुबह मछुआरों द्वारा मछलियों को पकड़ने के लिए बिछाए गए जाल में एक झोला फंस गया। झोले को बाहर निकाला गया तो उसमें मृत नवजात शिशु को देखते ही मछुआरे हैरान रह गए।
विज्ञापन

गलरा गांव में सोमवार की रात गांव के राजेश, लल्लू, छोटे कोल ने मछलियों को पकड़ने के लिए चेकडैम में जाल बिछाया था। बुधवार सुबह जाल निकालने के दौरान जाल में झोला फंसा मिला। मछुआरों ने झोले में मृत नवजात को देखा तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व ग्रामीणों को दी। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंचे पीआरवी ने मछुआरों से पूछताछ की। इसके पहले दो महीने पूर्व अरहर के खेत में तथा मछुआरों को सेवटी नदी के किनारे एक नवजात बालिका फेंकी मिली थी। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। क्षेत्र में लगातार नवजात मिल रहे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि आस-पास के अवैध क्लीनिक में गर्भपात कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed