फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

राजमार्ग सात पर किसानों ने किया मौन प्रदर्शन

Thu, 09 Jan 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
mrz news
लालगंज। उपरौध क्षेत्र के किसानों ने बुधवार को लहंगपुर बाजार में राजमार्ग-7 पर प्रदर्शन कर दिसंबर में हुई बरसात के कारण बर्बाद हुई धान की फसल के लिए हर्जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी फसल की भरपाई के लिए सरकार ने कोई उपाय नहीं किया, जिसके कारण किसानों के अंकुरित धान को क्रय केंद्र और व्यापारी दोनों लेने से इनकार कर रहे है।
विज्ञापन

मौन प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मांग किया कि दिसंबर के बाद अब जनवरी माह शुरू हो चुका है लेकिन जिला प्रशासन और सरकार ने कोई सर्वे नहीं कराया। जिसके कारण बीमा कंपनियां किसानों को बीमा देने का कोई आधार नहीं मान रही हैं। अभी तक किसानों को यह भी जानकारी नहीं मिली कि जिला प्रशासन किसानों के धान की फसल के नुकसान की भरपाई का आधार बनाने का मानक क्या बनाया है। मौन प्रदर्शन कर रहे कोठी के किसान नरेश गिरि का कहना है कि दिसंबर के बेमौसम बरसात से धान अंकुरित हो चुका था।धान की मड़ाई नहीं हुई थी। जिसके कारण खलिहान में धान अंकुरित हो गया। इसी प्रकार मुंशीपुर के किसान रामगोपाल तिवारी का कहना है कि जनवरी माह में किसानों के बर्बाद फसल के हर्जाने का कोई योजना का क्रियान्वयन नहीं हुआ। मौन प्रदर्शन में सुरेन्द्र चौबे, मुनीब मौर्या, सिप्पी तिवारी, राम सिंह, कमला शंकर, विश्वनाथ हरिजन, सुनील उपाध्याय, अवधेश कुमार, शालिकराम, राम सिया, केदारनाथ आदि किसान शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed