फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

अवैध क्लीनिक संचालन में तीन पर दर्ज हुआ एफआईआर

Fri, 03 Jan 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
mrz news
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अवैध रूप से क्लीनिक व पैथालाजी संचालन की शिकायत के बाद सीएमओ के निर्देश पर दो पैथालाजी और दो क्लीनिक को सीज किया गया था। मामले में तीन दिन में वैध कागजात उपलब्ध कराकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसमें सिर्फ एक पैथालाजी ने पेपर उपलब्ध कराया। तीन के कागजात उपलब्ध न कराने पर उप चिकित्साधिकारी गुलाब वर्मा की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने निदेशक स्वास्थ्य को पत्र देकर बिना डिग्री के क्लीनिक व पैथालाजी संचालन की शिकायत की थी। इसके संबंध में सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने डिप्टी सीएमओ गुलाब वर्मा, डॉ. एसके सिन्हा व लिपिक बीपी मिश्रा की तीन सदस्यीय टीम को जांच के लिए भेजा। बीते दिनों टीम ने राजगढ़ पहुंच कर जांच किया। इस दौरा दो पैथालाजी और दो क्लीनिक को रजिस्ट्रेशन के संचालन होने पर सीज कर दिया था। तीन दिन के अंदर सभी को वैध कागजात और पंजीकरण पेपर उपलब्ध कराने का कहा गया था। इसमें सिर्फ एक पैथालाजी संचालक ही वैध पेपर उपलब्ध करा सका। बाकी के लोगों द्वारा कोई वैध कागजात उपलब्ध न करा सके। जिसके बाद उप चिकित्साधिकारी गुलाब वर्मा ने डा. अशोक क्लीनिक, ओम पैथालाजी, रमन पैथालाजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed