फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MRZ NEWS

अध्यक्ष पद के लिए दो में सीधी टक्कर

Sun, 29 Dec 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
MRZ NEWS
चुनार। नव युवक अधिवक्ता समिति के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हेतु कुल 26 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पर्चा वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर जंग बहादुर सिंह व अनमोल सिंह के बीच सीधी टक्कर होगी। जबकि महामंत्री पद पर अभय सिंह, विनोद कुमार व संजय यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
विज्ञापन

शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद पर्चा वापसी हुई जिसमें महामंत्री पद के उम्मीदवार दिनेश चंद्र सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इनके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी जय कुमार गुप्ता व अजय कुमार सिंह के बीच आमने- सामने की टक्कर है। चुनाव अधिकारी एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सत्येन्द्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि पर्चा वापसी के बाद कोषाध्यक्ष पद पर अजय कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर जय कुमार, राजेश कुमार, इंद्रमणि तिवारी व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शशि प्रकाश सिंह व जयंत कुमार दास के साथ वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए जयप्रकाश नारायण, विजय प्रताप सिंह, राम निहाल सिंह, विजय कुमार मिश्र, गजेन्द्र नारायण सिंह, संजीव कुमार भारती व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हेतु विजय कुमार यादव, सुरेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार कुशवाहा, संजीव कुमार सिंह, राजेश कुमार व बुधराम सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed