{"_id":"6ace8d869f735d7c0e0e9fa3","slug":"student-going-to-buy-a-dress-with-his-uncle-run-over-by-a-scorpio-dies-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-163111-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बड़े पिता के साथ ड्रेस लेने जा रहे छात्र को स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बड़े पिता के साथ ड्रेस लेने जा रहे छात्र को स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
चील्ह, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-औराई मार्ग पर पुरजागीर स्थित कार एजेंसी के पास मंगलवार शाम स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार बड़े पिता विष्णुपट्टी गांव निवासी राजेश (48) और भतीजे सुजीत (13) की मौत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
राजेश भतीजे सुजीत को बाइक पर बैठाकर मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे स्कूल की ड्रेस दिलाने मिर्जापुर जा रहे थे। रास्ते में वे पुरजागीर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने गए। पेट्रोल लेकर बाइक से जैसे ही सड़क पर आए, तभी औराई की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों 10 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद वे स्कॉर्पियो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची चील्ह पुलिस दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बाद में उसने चील्ह थाने से करीब 200 मीटर दूर मलाधरपुर गांव के पास स्कॉर्पियो खड़ी कर भाग गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
छठी कक्षा का छात्र था सुजीत
दो लोगों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। राजेश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में तीन बेटे और चार बेटियां हैं। सुजीत दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, श्रीपट्टी में कक्षा छह का छात्र था।
कोट
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार बड़े पिता और भतीजा घायल हो गए थे। दोनों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
भरत उपाध्याय,थानाध्यक्ष