फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar should resign, or else the country will turn into Jantar Mantar: Sanjay Singh.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दें इस्तीफा, नहीं तो देश बनेगा जंतर-मंतर : संजय सिंह

Wed, 14 Oct 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar should resign, or else the country will turn into Jantar Mantar: Sanjay Singh.
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडेय के घर पहुंच कर उनके भाई के निधन पर शोक संवेदना 
आप सांसद ने केंद्र सरकार पर वोट चोरी कर सरकारें बनाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

मिर्जापुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के मुद्दे पर इस्तीफा देना होगा, अन्यथा आम आदमी पार्टी देशव्यापी आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ी तो पूरा देश जंतर-मंतर बन जाएगा। यह बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहीं। मंगलवार को मिर्जापुर दौरे के दौरान पत्रकार वार्ता में कहीं। वह पार्टी पदाधिकारी के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
संजय सिंह ने कहा कि देश में 13 करोड़ 37 लाख वोट काट दिए गए। यह सामान्य संख्या नहीं है। इतने बड़े पैमाने पर वोट काट दिए जाएंगे तो देश में लोकतंत्र और चुनाव का क्या मतलब रह जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल में हुए खुलासे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सूची भेजते हैं कि किस बूथ से कितने नाम जोड़ने और कितने नाम काटने हैं। उनके मुताबिक, ज्ञानेश कुमार उसी सूची के आधार पर नाम जोड़ते और काटते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में चुनाव बेनामी हैं। इसलिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को इस्तीफा देना चाहिए और उन्हें जेल भी भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का नाम लेकर बदलाव किया गया। उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करते हुए सवाल किया कि यदि प्रधानमंत्री मोदी लोकप्रिय हैं तो भाजपा बैलेट पेपर से चुनाव कराने से क्यों डर रही है। उन्होंने चुनाव आयुक्तों की चयन प्रक्रिया में खामी बताते हुए कहा कि सरकार के लोग अपने लिए चुनाव आयुक्त तय करेंगे तो वे उनके लिए ही काम करेंगे। चयन प्रक्रिया में बदलाव किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध की आवाज दबाने के लिए जंतर-मंतर को धरना स्थल से समाप्त किया गया। कार्यकर्ताओं को घसीटा गया और उनके साथ मारपीट की गई। यदि लोगों से वोट का अधिकार छीन लिया जाएगा तो जनता की कौन पूछेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान काशी प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तिवारी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष प्रो. बी. सिंह, रमाशंकर साहू, रविंद्र सिंह चड्ढा, नसीम खान, आनंद कुमार सिंह, सत्यम त्रिपाठी, सुशील पांडेय और जय प्रकाश सेठ आदि मौजूद रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष के घर पहुंचकर जताई शोक संवेदना

मिर्जापुर। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे संजय सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय और जिलाध्यक्ष प्रो. बी. सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

इसके बाद संजय सिंह पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय के वासलीगंज स्थित आवास पहुंचे। वहां उन्होंने पांडेय के बड़े भाई अनिल कुमार पांडेय के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वह आप यूथ विंग के जिलाध्यक्ष सत्यम त्रिपाठी के पुलिस लाइन स्थित कजरहवा पोखरा आवास पहुंचे और उनके पिता स्व. मनोज कुमार त्रिपाठी के निधन पर शोक जताया।

दिव्या मित्तल को राजनीति में आने पर दी शुभकामनाएं

दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के संबंध में संजय सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को स्वतंत्र रूप से सोचने का अधिकार है। दिव्या मित्तल ने राजनीतिक पार्टी बनाकर काम करने का निर्णय लिया है तो यह अच्छी बात है। उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार जनहित में काम करने वालों को निशाना बनाती है। उन्होंने कहा कि दिव्या मित्तल के मामले से यह पता चलता है। यदि लोगों तक पानी पहुंचाना जुर्म है तो इससे सरकार की कार्यशैली का अंदाजा लगाया जा सकता है।

दस साल में रोजगार नहीं, अब नौकरी देने का वादा

संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार को छात्र, युवा और महिला विरोधी करार दिया। मुख्यमंत्री की ओर से एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जो सरकार 10 वर्षों में नौजवानों को रोजगार नहीं दे सकी, वह चुनाव के समय नौकरी देने की बात कर रही है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित पूरे देश में युवा और छात्र हताश व परेशान हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में नौजवान, छात्र और महिलाएं प्रदेश की सरकार बदल देंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में नौजवानों के आंदोलन के साथ खड़ी है। पार्टी वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी और युवाओं के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते हुए जनता के बीच अपनी बात रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed