फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

लापरवाही में नवजात की मौत पर पीएचसी का किया घेराव

Fri, 27 Dec 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
mrz news
पड़री। पीएचसी पड़री के डाक्टर की लापरवाही के चलते वाराणसी में प्रसव के बाद नवजात की मौत होने पर परिजनों ने गुरुवार को पीएचसी पड़री का घेराव कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने परिजनों को समझाया। परिजनों ने सीएमओ को संबोधित पत्रक देकर डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के पड़री बाजार गांव निवासी माला देवी पत्नी चन्दन अग्रहरी को प्रसव के लिए 21 दिसम्बर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पड़री लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्रसव व इलाज के दौरान लापरवाही करने पर प्रसुता की हालत खराब हो गई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर वाराणसी चले गए। वाराणसी में आपरेशन से बच्चा तो पैदा हुआ लेकिन कुछ समय बाद नवजात की मौत हो गई। वाराणसी के डाक्टरों द्वारा बताया गया कि पूर्व चिकित्सक के यहां अधिक समय न बिताया गया होता तो नवजात बच जाता। नवजात की मौत के बाद लौटे आक्रोशित परिजन ग्रामीणो के साथ पीएचसी पहुंच कर घेराव कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष मंजय सिंह पहुंचकर परिजनों को समझाया। परिजनों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed