फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

सीएए के बारे में न हों गुमराह

Fri, 27 Dec 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक कर मुस्लिम धर्मगुरुओं व अन्य को सीएए के बारे में जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि वे किसी के बहकावे में न आएं और गुमराह न हों न ही किसी को होने दें।
विज्ञापन

जिले के मौलानाओं, मौलवियों, मुतवल्लियों तथा क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों विशेष कर मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक में नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 (सीएए) के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि कुछ असामाजिक लोगों के द्वारा तरह-तरह की अफवाहें फैलाकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएए के बारे में सही जानकारी लोगों को पंपलेट के माध्यम से दें ताकि लोगों को इसके बारे में जानकारी हो सके और वे गुमराह होने से बचें। कहा कि जिले के भाईचारे को बनाये रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सूचना विभाग के द्वारा सीएए के बारे छपवाये गये पंपलेट का भी वितरण कर लोगों को जानकारी दी गयी। पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह ने सभी गणमान्य लोगों से अपील करते हुये कहा कि जनपद में हमेशा शांति व कानून व्यवस्था को बनाये रखने में सभी लोगों को सहयोग मिलता रहा है और आगे भी यही प्रयास रहे कि जिले की गंगा जमुनी- तहजीब को किसी की नजर न लगने पायें। उन्होंने कहा कि इस पंपलेट को जुमा के नमाज के दौरान भी अधिक से अधिक लोगों को दिया जाए ताकि लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी हो सके। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने हिन्दी और उर्दू में छपवाये गये पम्पलेट को सभी लोगों में वितरण किया गया। इस दौरान एडीएम यूपी सिंह, एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सोनावर खॉं, हाफिज फरीद, कंतित मजार के पदाधिकारी शौकत बाबा, अब्दुल्ला खॉं उर्फ पप्पू, मुशीर आलम अन्सारी, वाहिद अली, हाफिर इमरान, शोएब खान के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed