फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

चुनार पहुंची कांग्रेस की किसान सत्याग्रह पदयात्रा

Thu, 26 Dec 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
mrz news
चुनार। राष्ट्रीय राजमार्ग सात के चौडीकरण में जनपद के किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में कांग्रेस की किसान सत्याग्रह पदयात्रा बुधवार को चुनार पहुंची। कांग्रेस केेराष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में यह यात्रा चुनार दुर्गा जी मोड़ पहुंची जहां सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सभा के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव/सह प्रभारी उ0प्र0 कांग्रेस संगठन बाजीराव खाड़े ने कहा कि जिले के किसानों के साथ भूमि अधिग्रहण में सत्ताधारी दल के जन प्रतिनिधियों की भूमिका संदिग्ध दिखाई दे रही है। जिले के किसान सालों से सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं और कोई जन प्रतिनिधि किसानों के पक्ष में खड़ा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे दूत के रूप में भेजा है, इस जिले के किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष यह जारी रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने कहा कि किसानों की आत्मा अपने जमीन मे बसती है, किसानों को अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा दिलाये बिना कांग्रेस पार्टी शांत नही बैठेगी। सभा को जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल, पूर्व विधायक भगौती प्रसाद चौधरी, किसान सत्याग्रह पदयात्रा के मीडिया प्रभारी दयाशंकर पांडेय व भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज पटेल आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान गुलाब पांडेय, अशोक उपाध्याय, भारतेंद यादव, जगदीश्वर दूबे, अर्चना चौबे, संजय पांडेय, सतीश मिश्रा, रामनाथ दूबे, शारदा प्रसाद मिश्रा, प्रवीश मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed