फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Wed, 25 Dec 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल के निर्देश पर मंगलवार को लेखपाल संघ के पदाधिकारियों को समस्त उप जिलाधिकारियों ने उनकी बर्खास्तगी के लिए नोटिस दी। उप जिला मजिस्ट्रेट मड़िहान विमल कुमार दुबे ने बताया कि मड़िहान तहसील के लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष, तहसील मंत्री, व जिला मंत्री को बर्खास्तगी के लिए नोटिस दे दी गई है। अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि सभी तहसीलों के उप जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया है कि वे भी अपने स्तर से लेखपाल संघ के पदाधिकारियों को बर्खास्तगी के लिए 25 दिसंबर तक नोटिस जारी कर दें। उन्होंने यह भी बताया कि जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी बर्खास्तगी के लिए नोटिस दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, लेखपाल संघ के आह्वान पर चल रहे आंदोलन के क्रम में जिले के लेखपाल मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे। सिटी क्लब परिसर में धरना प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी लड़ाई जारी रखी।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि वाहन भत्ते को लेकर जो लड़ाई शुरू हुई थी वह अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। वह अपनी मांगों पर कायम हैं। चाहे शासन- प्रशासन जो भी उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करे लेकिन उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर भुवनेश्वर मिश्र ने कहा कि उनका आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट किए। सभा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के लल्लू तिवारी, बीनू यादव, नम्रता सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर अवनीश पटेल, विजय सिंह, रामआसरे, इंद्रप्रताप, ईशनारायण तिवारी, विजय शंकर यादव, विजेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, सत्यम सिंह, सुनील सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि थे। इस आंदोलन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, रजिस्ट्रार कानूनगो संघ, ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी संघ, संग्रह अमीन संघ, अटेवा, राजस्व निरीक्षक संघ, कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ आदि ने समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed