{"_id":"5df9266a8ebc3e87ce3ea8ea","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns5002744124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल की जांच हुई पूरी, कुलपति ने एकेडमिक में भेजा रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल की जांच हुई पूरी, कुलपति ने एकेडमिक में भेजा रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। दक्षिणी परिसर में बीकाम और बीवॉक के छात्रों में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में गठित टीम ने जांच पूरी कर रिपोर्ट कुलपति के पास भेज दी है। कुलपति ने रिपोर्ट को स्वीकार करने के बाद उसे एकेडमिक में भेज दिया।
बीकाम और बीवॉक के छात्रों में दो दिनों तक मारपीट के बाद पथराव किया गया। इसमें दोनों पक्ष से कई छात्र घायल हुए। पथराव में शिवालिक हास्टल के बाहर खड़ी 20 से 25 बाइकों को उपद्रवी छात्रों ने ईट-पत्थर और लोहे के राड से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। दक्षिणी परिसर में मारपीट मामले में आचार्य प्रभारी प्रो. रमादेवी निम्मान्नापल्ली ने जांच कमेटी बनाई बनाकर फाइल कुलपति कार्यालय भेजा। जांच कमेटी का चेयरमैन एमबीए एग्री बिजनेश के प्रो. आशीष सिंह व वेटनरी साइंस के डा. मनीष कुमार, बी फार्मेसी के डॉ. एमके नंदी और मेन कैंपस से ला फैकल्टी के प्रो. अजय कुमार और पुष्पमित्र त्रिवेदी नम मामले की जांच कर रिपोर्ट कुलपति के पास भेज दिया। आचार्य प्रभारी आचार्य प्रभारी प्रो. रमादेवी निम्मान्नापल्ली ने बताया कि कुलपति ने रिपोर्ट को स्वीकार करने के बाद उसे एकेडमिक में भेज दिया है। एकेडमिक में टीम रिपोर्ट में नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की सुस्तुति करेगी कि किस पर कैसी कार्रवाई की जाए। उसके बाद कुलपति के पास फाइल भेजेगी। जिसके बाद आरोपित छात्रों व अन्य पर कार्रवाई की जाएगी।