{"_id":"5df7d2d58ebc3e88195baa97","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns5000579172","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटककर महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटककर महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। कोतवाली क्षेत्र के बहरामगंज मोहल्ले में रविवार की रात अबूझ हाल में फांसी के फंदे पर लटकने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
सोनभद्र के चोपन निवासी ठाकुर निषाद ने पुत्री गंगाजलि की शादी आठ वर्ष पूर्व चुनार कोतवाली क्षेत्र बहरामगंज निवासी रतन से की थी। रविवार की रात गंगाजलि (29) खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। रात को 10 बजे बगल के कमरे में चली गई। जहां पर उसे फंदे से लटकता हुआ पाया गया। ससुराल वालों ने फंदे पर शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। उसकी के पिता ठाकुर निषाद ने दामाद रतन कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल चुनार राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।